पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनता दरबार लगाया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Apr 4, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शनिवार को दोपहर के लगभग 12 बजे अपने विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया.इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे. इस मौके पर विधायक ने सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से निर्देशित किया