शिवहर: शिवहर समाहरणालय में उत्पाद विभाग के खिलाफ मुखिया संघ ने डीएम और एसपी से की मुलाकात
मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के कई मुखिया जिला पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय से मिलकर शिकायत करते हुए कहा कि उत्पाद विभाग के द्वारा गरीबों एवं मजबूर लोगों को परेशान किया जा रहा है तथा शराब पीने एवं बेचने में फसाया जा रहा है इसे रोका जाए।