शिवहर: शिवहर जिला में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं, एसडीएम
जिला में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व संपन्न हो गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि जिला के सभी प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का पर्व संपन्न कर लिया गया है. शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था. रामनवमी पर्व के दौरान कहीं से भी किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही है।