शिवहर: शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम व एसपी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने सभी सेक्टर पर पदाधिकारी के साथ बैठक की है. सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र का प्रतिदिन निरीक्षण करें और बिजली, सड़क, चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित करे. गर्मी का समय चल रहा है इसलिए मतदान केंद्र पर पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।