शिवहर: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत एसडीपीओ कार्यालय शिवहर में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने एसडीपीओ अनिल कुमार के कार्यालय में पहुंचकर बैच लगाकर अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया है. अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में अगलगी के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष अप्रैल में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाई जाती है और सभी को अगलगी घटना के प्रति अलर्ट रहने को लेकर जागरूक भी की जाती है।