शिवहर: बभनटोली से कोठिया गांव में अगलगी की घटना में सैकड़ो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख मामले में आज कर्मचारी करेंगे जांच: सीओ
सदर सीओ अनामिका कुमारी ने बताई कि कल बभनटोली गांव से लेकर कोठिया गांव तक भीषण अगलगी की घटना में सैकड़ो किसान का सैकड़ो एकड़ गेहूं का फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गया था. जहां अग्निशमन विभाग के 6 वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था. उन्होंने बताया कि किसानों के मुआवजा को लेकर आज से कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेंगे और रिपोर्ट हमें सोपेंगे।