सिधौली: सुरैचा के पास तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और चार घायल
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सुरैचा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में पिकअप में सवारी एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वही चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।