बेल्थरा रोड: सिधौली गांव में हैंडपंप विवाद पर गिराई गई दीवार, युवक मलबे में दबकर घायल, 36 दिन बाद पिता की हालत बिगड़ी, 4 पर मुकदमा
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव में हैंडपंप और भूमि विवाद का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। करीब 36 दिन पूर्व हुए विवाद में दीवार गिरने से घायल युवक के बाद अब उसके बुजुर्ग पिता की भी तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना का सीसी टीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर