खुरई: शराबखोरी कर रहे लोगों ने गाड़ी हटाने को कहने पर बाइक सवार को मारा चाकू, गंभीर हालत में सागर रेफर
Khurai, Sagar | May 9, 2026 शनिवार रात 8 बजे देहात थाना क्षेत्र के मुकारमपुर व मूढ़री गांव के बीच फोरव्हीलर चालक ने बाइक सवार युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया,घायल युवक ने बताया कि वह खुरई से गांव जा रहा था रास्ते में बुलेरो पिकअप लगाकर गांव के टुट्टा धानक और ब्रिजेश अहिरवार रास्ते में गाड़ी लगाकर शराब पी रहे थे बाइक निकालने जगह नहीं थी गाड़ी हटाने को कहा तो टुट्टा ने पेट में चाकू मार दिया