फतेहाबाद: फतेहाबाद विद्युत कार्यालय पर स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों को लेकर किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले शुक्रवार को विद्युत विभाग फतेहाबाद कार्यालय पर किसानों, उपभोक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने विद्युत अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा।