तिलहर: नगर के बंसी वाले मंदिर पर 151 किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया, देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हुए
दरअसल गुरुवार देर रात तक हनुमान जन्म उत्सव के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान तिलहर नगर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठी हुई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान नगर के बंसी वाले मंदिर पर 151 किलो बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया इसके बाद देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया।