चंदनकियारी: भोजूडीह: पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम पहुंचाने की प्रक्रिया जारी की
चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र के भोजूडीह ओपी क्षेत्र के भोजूडीह में पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम पहुचाया है।मंगलवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत समरेश महता के घर के सामने एक अज्ञात बुजुर्ग महिला पिछले लगभग 3 दिनों से रह रही हैं।आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा उनके खाने-पीने का ध्यान रखा जा रहा है।