जसवंतनगर: विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह और अंजू गौर की सालगिरह धूमधाम से मनाई गई, विधायक शिवपाल सिंह यादव रहे मौजूद
विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह गौर ने धर्मपत्नी ठा. अंजू गौर के साथ 34वीं वैवाहिक सालगिरह स्नेहपूर्ण माहौल में मनाई। समारोह में क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी ने अपनापन बढ़ाया। शिवपाल सिंह यादव ने पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को परिवार मानने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति रिश्तों को दिल से निभाने से चलती है।