मैनपुरी: लोधीपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने दंपति के साथ की मारपीट, पति गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर निवासी महेंद्रपाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दबंगों ने उसके ओर उसकी पत्नी सोनी से के साथ मारपीट की जिसमें महेंद्रपाल ग़भीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही हे।