ग्वालियर में मालनपुर स्थित वर्जर पेंट कंपनी के 52 वर्षीय मैनेजर मनोज कृष्णा पाटिल अपने घर में मृत अवस्था में मिले। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार सुबह 9 बजे दी गई। कर्मचारी जब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब उनकी मौत का खुलासा हुआ।