परिहार: परिहार में 45 लीटर नेपाली शराब, एक बाइक और एक साइकिल जब्त
परिहार - सुरसंड एस एस बी कैम्प के जवानों ने गस्ती के दौरान 45 लीटर नेपाली शराब, एक बाइक व एक साइकिल को जप्त किया है। हालांकि इस दौरान दोनों तस्कर नेपाल की सीमा में भाग निकले। एस एस बी ने जब्त शराब, बाइक एवं साइकिल को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।