परिहार: बेला थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रोक
परिहार प्रखंड के बेला थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में पूजा समिति के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए थाना प्रभारी ने साफ साफ कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के दौरान डीजे नहीं बजाया जाएगा डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी एवं लाइसेंस लेना अनिवार्य है।