परिहार - पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में जब्दी मोड़ के समीप सिरसिया जाने वाली मुख्य सड़क में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी रिवाल्वर एवं एक बाइक जप्त किया है।