पिपरई: पिपरई में अम्बेडकर जयंती पर भव्य रैली निकाली गई, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
पिपरई में मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। रैली सुबह करीब 11 बजे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संत गुरु रविदास मंदिर पहुंची। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।