देश के सबसे बड़े प्रशासनिक अभियान 'जनगणना 2027' की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर ऊषा परमार ने जिले में 'जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति' का गठन किया है। खुद कलेक्टर इस समिति की कमान संभालेंगी, जबकि अपर कलेक्टर को संयोजक बनाया गया है। यह टीम डेटा संग्रहण और प्रशासनिक तालमेल के साथ जनगणना के हर पड़ाव पर पैनी नजर रखेगी।"