गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में नाइट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया के 21 मरीज मिले, सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा
गया जिले में फाइलेरिया मरीज की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे नवंबर महीने में चलाया गया था।नाइट ब्लड सर्वे के दौरान लिए गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आना शुरू हो गया है।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एम ई हक ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे बताया कि जिले में अब तक 21 फाइलेरिया मरीजों की पहचान की गई है।10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।