गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान, ₹89500 का जुर्माना वसूला गया
गया SSP कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुरुवार को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहनों से कुल 89500 वसूला गया।