बिहारीगंज: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की प्रगति और नामांकन पर ज़ोर दिया गया
मधेपुरा के बिहारीगंज राजमुसहरी हथिऔंधा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रधान शिक्षक संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बच्चों की प्रगति, वार्षिक परिणाम और नए सत्र 2026-27 पर चर्चा की गई। साथ ही 6 वर्ष पूर्ण बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया।