बालोद: बालोद कलेक्टर का आदेश: धान कटाई के लिए पेट्रोल पंपों को 2 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल रिजर्व रखने के निर्देश
Balod, Balod | May 23, 2026 बालोद जिले में धान फसल की कटाई और मिंजाई के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी 76 पेट्रोल पंप संचालकों को अपने-अपने पंप पर अनिवार्य रूप से 2 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल रिजर्व में रखने को कहा गया है।