गुना नगर: केंद्रीय कृषि मंत्रालय में पदस्थ इंजीनियर का बिना रुठियाई मेमो ट्रेन में कीमती बैग चोरी, जीआरपी गुना में मामला दर्ज
गुना निवासी केंद्रीय कृषि मंत्रालय में पदस्थ महिला इंजीनियर विदुषी जैन का बिना रुठियाई मेमो ट्रेन में बैग चोरी हो गया। 21 जून को जीआरपी गुना में दर्ज मामले में कहा, 20 जून शाम को बीना से गुना ट्रेन में बैठी थी रेहटवास स्टेशन से नींद लग गई अशोकनगर स्टेशन पर गायब था जिसमें लैपटॉप मोबाइल ₹15750 नगदी चश्मा पैन कार्ड आईडी जरूरी सामान था। पुलिस जांच कर रही है।