शाहजहांपुर में कोर्ट ने सदर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक (SHO) समेत 6 पुलिसकर्मियों समेत 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश एक रिटायर्ड फौजी की कथित अवैध गिरफ्तारी के मामले में आया है। कोर्ट ने इस मामले की जांच किसी अन्य थाने के वरिष्ठ अधिकारी से कराने के भी निर्देश दिए हैं।