आगामी आम चुनाव 2026 हेतु पंचायत समिति टिब्बी की समस्त ग्राम पंचायतों में वार्ड सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में प्रगणकों द्वारा प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची का पठन किया गया, जहाँ ग्राम विकास अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आमजन ने सूचियों का अवलोकन किया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 1 और 2 फरवरी को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलेगा।