प्रतापगढ़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संगोष्ठी, गांधी चौराहे पर महिलाओं ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित समता टॉकीज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर की पूर्व विधायक अनीता गुर्जर उपस्थित रहीं। संगोष्ठी के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।