सहारनपुर: गीता कंपाउंड के पास सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं, पुलिस जांच में जुटी
मंगलवार सुबह लगभग 09:30 बजे पेपर मिल रोड के पास गीता कंपाउंड के समीप सड़क किनारे लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव पाया गया। प्रथमदर्शियों के अनुसार शव पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे, जिससे प्रारंभिक अनुमान बीमारी के कारण मृत्यु का जताया जा रहा है। मृतक के दाहिने बाजू पर "जय श्री राम" लिखा हुआ और दाहिने हाथ की हथेली के पिछले हिस्से पर "ॐ" है।