बहराइच: विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, मछुआ बाहुल्य ग्रामों में निर्मित होंगे उत्सव भवन
विकास भवन सभागार में ज़िलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना अंतर्गत मछुआ बाहुल्य ग्रामों में उत्सव भवन बनाए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य बाबू राम ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मछुआ बाहुल्य ग्राम में एक-एक उत्सव भवन बनाए जाने जाने हेतु प्रस्ताव मांगे गए हैं।