सिसई: भदौली पंचायत के सकरौली कुम्भाटोली गांव में ग्राम सभा ने सहिया का चयन किया
Sisai, Gumla | Mar 8, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली पंचायत स्थित सकरौली कुम्भाटोली गांव में सहिया चुनाव को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया था।रेफरल अस्पताल सिसई के कर्मियों के द्वारा ग्राम सभा में चयन की प्रक्रिया की गई और सहिया का चयन किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य , ग्राम प्रधान, एवं ग्रामीण जनता के अलावा भदौली पंचायत की मुखिया भी उपस्थित थे।