अल्प मानदेय और बढ़ते शोषण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आसमीन खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उनकी मांगों में न्यूनतम वेतन 24,000 रुपये, सरकारी दर्जा, पेंशन, ग्रेच्युटी, फेस रिकॉग्निशन बंद करना और पोषण आहार में वृद्धि शामिल हैं।