अमरोहा: अमरोहा में योगी राज में कानून व्यवस्था को चुनौती, डिडौली पुलिस ने तंमचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Amroha, Amroha | Apr 14, 2026 अमरोहा में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले मामलों के बीच डिडौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना डिडौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए।