अररिया: अररिया में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें, ग्राहक बोले- एक महीने से सिलेंडर का कर रहे हैं इंतजार
Araria, Araria | May 21, 2026 खाड़ी देशों में जारी जंग के असर से जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर पड़े संकट की छाया आज भी दिख रही है। जिला प्रशासन स्थिति सामान्य बताते हुए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन आम नागरिक अभी भी गैस सिलेंडर न मिलने के डर से पैनिक हैं। बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे शहर के शिवपुरी इलाके में स्थित स्टार गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ देखी गई।