खुजनेर: खुजनेर में आगामी कार्यक्रमों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित
आगामी कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को शाम 4:00 बजे करीब खुजनेर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।