हथुआ नगर के तीन मोहानी स्थित टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार को भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। तीनों दिशाओं से आने वाली गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों के किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं।