जमुई: पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी से पहले हंगामा, परिजनों के पहुंचते ही टूट गया प्रेमी युगल का सपना
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में शादी की तैयारी के बीच मंगलवार 3 बजे हंगामा हो गया। पटना के एक गांव के प्रेमी युगल शादी करने पहुंचे थे, लेकिन तभी युवती के परिजन पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन युवती को जबरन अपने साथ ले गए। घटना से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।