ग्वालियर गिर्द: कॉलोनी विवाद में बवाल, बीजेपी नेता किशन मुदगल-जितेंद्र मुदगल समेत कई पर FIR
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में कॉलोनी निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां भाजपा नेता किशन मुदगल, पार्षद जितेंद्र मुदगल और राधारमन शर्मा समेत कई लोगों पर जेसीबी से बाउंड्रीवाल तोड़ने और मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना CCTV में कैद हुई है और गुरुवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।