सहारनपुर: स्टार पेपर मिल रोड पर देसी शराब के ठेके के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
स्टार पेपर मिल रोड पर बुधवार शाम से लापता सुरेंद्र कुमार (शेखपुरा कदीम) का शव देसी शराब के ठेके के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गयी। गुरूवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फिलहाल हत्या की आशंका है.।