चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । पकड़ा गया वारंटी करोड़ गांव निवासी राजेंद्र सहनी का पुत्र कैलाश सहनी एवं भेलवा गांव निवासी बनारसी सदा का पुत्र उदय सदा है। थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि वारंटी के विरुद्ध कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था जो कि कई वर्षों से फरार चल रहा था।