गुना नगर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, जिला और ब्लाक अधिकारियो को निरीक्षण के दिए आदेश
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में 25 जुलाई को शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विगत वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालयों के नामांकन, निर्माण कार्य, स्कूलों का सत्यापन, साइकिल और गणवेश वितरण, छात्रावास, सर्व शिक्षा अभियान, शौचालय आदि की जानकारी ली। जिला और ब्लाक अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण के आदेश दिए।