आंवला: आंवला भमोरा मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर
Aonla, Bareilly | Apr 30, 2026 आंवला-भमोरा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना में तीन अन्य लोग और दो बकरे भी घायल हुए हैं। यह हादसा ग्राम पथरा के पास हुआ। आंवला के फूटा दरवाजा, वार्ड नंबर 18निवासी इस्तकार खान देवचरा बाजार से बकरे खरीदकर ई-रिक्शा में अपने साथियों के साथ आ रहे थे।