मिर्ज़ापुर: वकील की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की
पुलिस लाइन रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर नाराज अधिवक्ताओं ने हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई और उसका एनकाउंटर करने की मांग किया।नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस पर भी सवाल उठाए कि कटरा कोतवाली पुलिस अगर सूचना पर कार्रवाई किया होता तो आज यह घटना नहीं होती। पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ सिटी विवेक ज्वाला फोर्स के साथ मौजूद रहे और अधिवक्ताओं को समझाते रहे।