फूलपुुर: टेट प्रकरण के समाधान की मांग को लेकर सांसद को सौंपा गया ज्ञापन
प्रयागराज। शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई ने टेट प्रकरण के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कामतानाथ ने किया। सांसद ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मामले में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।