हरसूद: वार्ड क्रमांक 6 में 16 दिनों से एक मकान के सामने आडा पड़ा विद्युत पोल, हो रही परेशानी
Harsud, Khandwa | Jun 16, 2026 नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 6 में विगत 16 दिनों से एक मकान के सामने विद्युत पोल आड़ा पड़ा हुआ है। जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 जून को तेज हवा आंधी के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। विद्युत विभाग द्वारा बिजली लाइन तो दुरुस्त कर दी, मगर अभी तक विद्युत पोल नहीं हटाया जो परेशानी का सबक बना हुआ है।