बिल्हौर: अरौल थाने की पुलिस ने घर से गायब हुए बच्चे को कुछ घंटों के भीतर किया बरामद
अरौल थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय घर से गायब होने वाले बच्चे को कुछ घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। रविवार रात 8:30 बजे के लगभग मां-बाप की डांट से नाराज होकर बच्चा खेत में जाकर छुप गया था पर जिन्होंने थाने में सूचना दी पुलिस खोजबीन में जुटी तो गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर बच्चों को खेत से बरामद कर लिया और परिजनो के सुपुर्द कर दिया