बड़वारा: बड़वारा-मझगवां क्षेत्र में फैला जहरीला जाल, सांसों पर संकट, वन्यजीव भी खतरे में
Badwara, Katni | Jun 30, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के बड़वारा-मझगवां मार्ग पर इन दिनों विकास की रफ्तार नहीं, बल्कि असमय मौत की राख उड़ रही है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला फ्लाई ऐश यानी उड़ने वाली राख खुलेआम सड़कों के किनारे और रिहायशी इलाकों में फेंका जा रहा है। दूसरे जिलों और राज्यों से आकर यहाँ डंप की जा रही यह राख अब आम जनमानस सहित बेजुबान वन्य प्राणियों के लिए भी काल साबित हो रह