बमोरी: कलेक्टर के निर्देश पर खैरीखता आंगनबाड़ी का हैंडपंप तत्काल चालू किया गया
Bamori, Guna | May 15, 2026 कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा विगत दिवस ग्राम पंचायत खैरीखता स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए बंद पड़े हैंडपंप को चालू कराने का निवेदन किया था। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती रितु किरार को आवश्यक निर्देश दिए थे।