सेवा संकल्प अभियान से जगमगाया मिर्जापुर, 12.50 लाख दीपों से रोशन हुआ जनपद
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन पूरे जनपद में साढ़े 12 लाख दीप जलाए गए। घरों, मंदिरों, घाटों, पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। फतहा घाट पर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विशाल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने दीप जलाए। गंगा की लहरों और नावों पर जलते हजारों दीप आकर्षण का केंद्र रहे।
#मिर्जापुर #सेवासंकल्पअभियान #दीपप्रज्ज्वलन #फतहाघाट #TodayMirzapurNews