जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने 3 हजार के इनामी फरार बदमाश को पकड़ा, निकाला जुलूस
जबलपुर के हनुमानताल थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर 3000 रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।